कुछ लोग आए,कुछ लोग गए मगर कुछ आए तो पर वापसी का रास्ता बंद करके । सोचा कि दूर हो जाऊ तुमसे मगर सोचा हुआ सब होता नहीं आंख बंद करके । वो सारी बातें दिल में कहीं रखी है जरा सी धूल में दबी एक झलक,एक हवा का झोंका काफ़ी है हर एक की हालत ऐसी ही होती है जब तक किसी को ढूंढते रहो और वो मिल जाए तो सारे जहां की स्वच्छंद विचरण करती व्यक्ति की नजर बस उस एक की हो कर रह जाती हैं , तब शुरू होता है बीछड़ने का दौर क्यू कि प्यार की जगह इच्छा ,अपेक्षा ओर अधिकार ,,, शायद इसी वजह से दूर हो गई मै भी तुमसे ,प्यार से ज्यादा अधिकार चाहने लगी हूं हा पर मुझे चाहिए तुम पर सिर्फ मेरा पूरा हक़ ।।।।।।
जख्मों पर अपने मरहम ख़ुद लगाने लगे तेरे हो कर भी हम तन्हा वक़्त गुजारने लगे । किसी के अगर आप दिल से हो जाए तो फिर वो साथ हो या दूर हो ,,,,किसी ओर के बारे में सोच भी नहीं सकते , क्योंकि आपका प्यार, ईमानदारी, आप को ये करने नहीं देगी ओर अगर आप किसी ओर के बारे में सोच भी रहे हैं तो फिर वो मोहब्बत तो नहीं है हा कुछ और जरूर हो सकता है ओर वो कुछ ओर क्या है वो आप सोचिए ।।। 🙆🙆💝💝🙆🙆🙆
Super
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete